फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in making road

एक करोड़ 82 लाख में बनी सड़क 'गायब'

Wed, 16 Jul 2014 03:43 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Jul 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
scam in making road

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग तल्ला नागपुर पेयजल परियोजना में एक और घोटाला सामने आया है।

विज्ञापन


मामले की जांच, लेकिन कार्रवाई नहीं
परियोजना की कार्यदायी संस्था ने रास्ता बनाने के लिए एक करोड़ 82 लाख रुपए तो लिए लेकिन रास्ता नहीं बनाया। इसकी शिकायत की गई तो मामले की जांच पर जांच की जी रही है लेकिन कार्रवाई नहीं।

दरअसल, तल्ला नागपुर की पेयजल परियोजना में ट्रीटमेंट वर्क से डिस्ट्रीब्यूशन तक पाइप के साथ-साथ 70 किमी ब्रिडेल पाथ (कच्चा रास्ता, जिससे पहले परियोजना के लिए सामान आदि लाया-ले जाता और बाद में इसी रास्ते से परियोजना का निरीक्षण आदि किया जाता।) बनाया जाना था।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने रास्ते को बनाने के लिए एक करोड़ 82 लाख रुपया पेयजल निगम से पास तो करा लिया लेकिन रास्ता नहीं बनाया। कार्यदायी संस्था ने जोड़ तोड़ करके पाइप पर वेल्डिंग करके उसी को रास्ते का नाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जंगल के बीच बनाए जाने वाले 70 किलोमीटर के रास्ते के लिए कार्यदायी संस्था ने वन विभाग से अनुमति ही नहीं ली तो रास्ता कैसे बनाती?

इसकी शिकायत मिलने पर पेयजल निगम के तत्कालीन एमडी सीएम डिमरी ने मौके का निरीक्षण किया तो ब्रिडेल पाथ नहीं बनाने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेशित किया था लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पेयजल निगम का एमडी रहने के दौरान मामले की शिकायत मुझे मिली थी तो मौका मुआयना किया था। निरीक्षण में शिकायत सही पाई थी। मौके पर ब्रिडेल पाथ नहीं बनाया गया था। मैंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेशित किया था। अब क्या स्थिति है, मुझे नहीं मालूम।
- सीएम डिमरी, पूर्व एमडी, पेयजल निगम

यदि ब्रिडेल पाथ नहीं बनाया गया होता तो पाइपों के वेल्डिंग के लिए जनरेटर आदि सामान कैसे जाता? और यदि नहीं गया होता तो पाइपों की वेल्डिंग कैसे होती? यह सभी टेक्निकल बातें हैं, जिन्हें बारीकी से समझना होता है।
- भजन सिंह, एमडी पेयजल निगम

ब्रिडेल पाथ नहीं बनाने की शिकायत पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से लेकर पेयजल निगम के सभी अधिकारियों से कर चुका हूं। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 70 किमी ब्रिडेल पाथ जंगल के बीच बनाया जाना था लेकिन कंपनी ने इसके लिए वन विभाग से अनुमति तक नहीं ली। जाहिर है कि ब्रिडेल पाथ के नाम पर मिलने वाले पैसे को पहले ही हजम करने की योजना बना ली गई थी।
- संजीव गुप्ता, आरटीआई, एक्टिविस्ट

पिछले साल शिकायत, इस साल जांच
वर्ष 2011 में यह परियोजना शुरू हुई थी। वर्ष 2012 तक ब्रिडेल पाथ बन जाना चाहिए था। नवंबर 2013 में सीएम डिमरी के पास ब्रिडेल पाथ नहीं बनने की शिकायत आई।

डिमरी ने मौका मुआयना किया तो शिकायत को सही पाया। इसके बाद इसी साल अप्रैल माह में डीएम रुद्रप्रयाग ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की। समिति ने दो जून को पेयजल परियोजना की स्थलीय जांच की।


जांच समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी एमएस राणा का कहना है कि समिति में अन्य विभागों के भी सदस्य थे। सभी ने मिलकर जांच की। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed