{"_id":"095222107465d9c0c1b90e0dc7d9010c","slug":"scam-in-joining-of-scientist-drdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO साइंटिस्ट की 'गलत नौकरी' गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DRDO साइंटिस्ट की 'गलत नौकरी' गई
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की भर्ती में हुई धांधली में गाज गिरनी शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े से संस्थान में नौकरी पाने वाली वरिष्ठ महिला वैज्ञानिक टी चंद्रा बानु को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
एके एंटनी ने दिए थे CBI जांच के आदेश
इस मामले में सेंट्रल विजलेंस कमीशन (सीवीसी) की जांच रिपोर्ट के बाद 2013 में तात्कालिक रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
डीआरडीओ ने महिला वैज्ञानिक की नियुक्ति समाप्त करने की पुष्टि तो की लेकिन कारणों का उल्लेख नहीं किया है।
पिछले साल सीवीसी को शिकायत मिली थी कि डीआरडीओ के दो पूर्व प्रमुख सहित कुछ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने अपने रिश्तेदारों को वैज्ञानिक पद पर नियुक्ति देने में नियमों को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
इस मामले में तीन महिला वैज्ञानिकों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए थे। सीवीसी ने तीन महिला वैज्ञानिकों की नियुक्ति में अपनाई प्रक्रिया की जांच की, जिनके रिश्तेदार पहले से डीआरडीओ में वरिष्ठ पदों पर तैनात थे।
विज्ञापन
हालांकि जिन अधिकारियों पर आरोप हैं उनमें से अधिकांश संस्थान से रिटायर हो चुके हैं। जांच के बाद नियुक्ति में नियमों को नजरअंदाज करने की रिपोर्ट सीवीसी ने बीते वर्ष दी थी।
शिकायतों में दिए गए तथ्य सही थे
रिपोर्ट में शिकायतों में दिए गए तथ्यों को सही ठहराया गया था, जिसके बाद नवंबर 2013 में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
डीआरडीओ के निदेशक और प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता को महिला वैज्ञानिक टी चंद्रा बानु को हटाने के संबंध में भेजी ई-मेले के जवाब में उन्होंने इसकी पुष्टि की है।
गुप्ता ने लिखा है कि संस्थान ने महिला वैज्ञानिक टी चंद्रा बानु की डीआरडीओ की नियुक्ति समाप्त कर दी है।
क्या है जांच रिपोर्ट में
जिस महिला वैज्ञानिक की नियुक्ति समाप्त की गई है उसकी में उम्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के नियमों में रियायत देने की सीवीसी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है।
2008 में महिला वैज्ञानिक के पति डीआरडीओ में एक उच्च पद पर तैनात थे उसी समय उसे साइंटिस्ट एफ पद पर नियुक्ति दी गई थी। इसके अलावा दो अन्य महिला वैज्ञानिकों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने का आरोप है।
हालांकि मामला अभी सीबीआई के स्तर पर विचाराधीन है, लेकिन डीआरडीओ ने आरोपियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।