फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in forest development corporation

ये रजिस्टर खोलेगा अफसरों के घपले की पोल

Mon, 24 Mar 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
scam in forest development corporation

उत्तराखंड में वन विकास निगम के धरमूचक गेट में अनियमितता में शामिल अफसरों, कर्मचारियों के राज एक रजिस्टर खोल सकता है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अफसरों पर गिर सकती है गाज
एंटी माइनिंग विजिलेंस टीम ने 14 मार्च को मौके पर छापा मारने के बाद यह रजिस्टर और कई अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए थे।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

सूत्रों के मुताबिक इस रजिस्टर में उन नौकरशाहों के नाम दर्ज हैं, जिन तक घपले की रकम पहुंचाई गई। ठीक से जांच हुई तो कई वरिष्ठ अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


12 फरवरी को एंटी माइनिंग विजिलेंस टीम के मुखिया संजय गुंज्याल के नेतृत्व में धरमूचक गेट पर छापेमारी की गई थी।

पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितताएं सामने आने के बाद डोईवाला थाने में केस दर्ज कर जांच सीओ सदर अरुण कुमार पांडे को दी गई। दूसरी ओर, वन विकास निगम ने भी विशेष जांच समिति टिहरी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमएस पाल की अध्यक्षता में गठित की, जिसमें नरेंद्र चौधरी और एसके चतुर्वेदी भी सदस्य हैं।

छापेमारी में मिला संदिग्ध रजिस्टर
विशेष टीम ने 14 मार्च को फिर धरमूचक सहित कई गेटों पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस टीम को एक ऐसा संदिग्ध रजिस्टर एक गेट पर मिला, जिसमें कई नौकरशाहों के नाम और हर नाम के आगे उन्हें दी गई रकम का पूरा ब्योरा दर्ज है।

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

वन विकास निगम ने इस मामले पर धरमूचक गेट के दो स्केलर और एक सेक्शन आफिसर को फिलहाल जांच की वजह से कार्य से विरत कर दिया है।

बताया जा रहा है कि निगम के खनन में बड़े खेल हो रहे हैं, जिसमें तमाम कर्मचारियों के अलावा कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें, मंडप में दुल्हन ने किया सुहाग का कत्ल!

अभी जांच चल रही है। काफी बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। रजिस्टर में लिखी गई जानकारी को क्रास चेक करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
- एमएस पाल, क्षेत्रीय निदेशक, वन विकास निगम, टिहरी

मामले में कुछ गवाहों के बयान हो चुके हैं। पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही जांच का नतीजा सामने आ जाएगा।
- अरुण कुमार पांडे, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed