{"_id":"6805ef0e76b271f15debf173f790cc3e","slug":"scam-in-disaster-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत राशि बांटने में हुआ घोटाला, होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत राशि बांटने में हुआ घोटाला, होगी वसूली
अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील में आपदा राहत राशि को गलत तरीके से प्राप्त करने वाले 54 लोगों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग
जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मामले को अमर उजाला की ओर से उठाने के बाद धारचूला में भाजपा ने भी जांच की मांग की थी।
गलत तरीके से प्राप्त की आपदा राहत राशि
शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था।
जांच कमेटी ने पाया कि धारचूला तहसील में कुछ लोगों ने गलत तरीके से आपदा राहत की धनराशि प्राप्त कर ली थी।
पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जांच के बाद 54 लोग चिह्नित किए गए हैं। अब उनसे आपदा राहत की राशि वापस ली जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. खैरवाल ने बताया कि आपदा राहत राशि प्राप्त करने के लिए क्लेम करते समय इन लोगों ने गलत तरीके के कागजातों का सहारा लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग
एक ही परिवार की संपत्ति को दो-दो बार क्षतिग्रस्त दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा राहत की राशि के वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।