फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scam in 100 marks interview lecturer recruitment topper interview Uttarakhand

Lecturer Recruitment: भर्ती में 100 अंक के इंटरव्यू में हुआ खेल, रिश्वत लेने और यौन उत्पीड़न का मामला भी उठा

Mon, 29 Aug 2022 02:12 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 02:12 PM IST
सार

भर्ती को लेकर एक महिला अभ्यर्थी ने पैसे के लेनदेन और यौन उत्पीड़न की भी शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लेक्चरर भर्ती को लेकर कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है कि लगभग सभी विषयों के लिखित परीक्षा के टॉपरों को अंतिम चयन के लिए नहीं चुना गया।

विज्ञापन
Scam in 100 marks interview lecturer recruitment topper interview Uttarakhand
scam - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई लेक्चरर भर्ती में 100 अंकों के इंटरव्यू में खेल हुआ है। आरोप है कि 2018-19 में 917 पदों के लिए हुई भर्ती में जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के टॉपर थे, उन्हें इंटरव्यू में कम अंक देकर बाहर कर दिया गया, जबकि लिखित परीक्षा में कम अंक वाले अभ्यर्थी चयनित हो गए।
विज्ञापन


इस भर्ती को लेकर एक महिला अभ्यर्थी ने पैसे के लेनदेन और यौन उत्पीड़न की भी शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लेक्चरर भर्ती को लेकर कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है कि लगभग सभी विषयों के लिखित परीक्षा के टॉपरों को अंतिम चयन के लिए नहीं चुना गया।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र में एक अभ्यर्थी धीरज चंद पंत ने लिखित परीक्षा में 165 अंक प्राप्त किए, लेकिन 100 अंकों के इंटरव्यू में उन्हें मात्र 45 अंक देकर बाहर कर दिया गया। इसके अलावा भूगोल में दिनेश सिंह ने लिखित परीक्षा में 170 अंक प्राप्त किए पर इंटरव्यू में उन्हें मात्र 69 अंक मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति विज्ञान में छत्र सिंह कठैत भी लिखित परीक्षा में 175 अंकों के साथ टॉपर थे। उन्हें इंटरव्यू में 57 अंक मिलने की वजह से उनका चयन नहीं हो सका। गणित महिला वर्ग में पूजा कश्यप 137 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा की टॉपर थीं, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें मात्र 55 अंक मिलने की वजह से वह चयनित नहीं हो पाई। हिंदी महिला शाखा में कविता को 185 अंक मिले। जो इस विषय में लिखित परीक्षा के आधार पर टॉपर थीं, उन्हें इंटरव्यू में 60 अंक मिले वे चयनित नहीं हो पाई। 

सामान्य शाखा के इंटरव्यू में मिले मात्र 56 अंक


वहीं लिखित परीक्षा में मात्र 101 अंक एवं 80 अंक लाने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में 75 से 80 अंक प्राप्त कर चयनित हो गए। हैरानी की बात यह भी है कि पूजा चौहान को महिला शाखा के इंटरव्यू में जहां 75 अंक दिए गए। वहीं उन्हें सामान्य शाखा के इंटरव्यू में मात्र 56 अंक मिले।

अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि भाजपा की खंडूरी सरकार में ग्रुप सी की भर्तियों में इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया था, इसके बावजूद 100 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर भर्ती में खेल किया गया। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती में पैसों के लेनदेन एवं यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।  

ये भी पढ़ें...घर में लगाया लाशों का ढेर: मां-और तीन बेटियों की हत्या, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा ये पूजा-पाठ भी करता था

लेक्चरर भर्ती को लेकर जिस महिला ने गड़बड़ी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री को प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखा गया है। दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए आयोग में बुलाया जाएगा। आवश्यक होगा तो संबंधित को समन भी जारी किया जाएगा।
-कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed