{"_id":"66737394df16d0a4910e72aa","slug":"sbpss-abhinav-got-gold-in-badminton-dehradun-news-c-5-drn1037-437875-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसबीपीएस के अभिनव को बैडमिंटन में मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसबीपीएस के अभिनव को बैडमिंटन में मिला गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र अभिनव कंडारी ने योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग युगल में गोल्ड मेडल जीता है। अभिनव को एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के ट्रायल के लिए चुन लिया गया है।
यह प्रतियोगिता हैदराबाद में 10 से 17 जून तक आयोजित की गई। इसमें अभिनव कंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे स्कूल में जश्न का माहौल है। पिछले वर्ष विजयवाड़ा में इस प्रतियोगिता में वह युगल प्रतिस्पर्धा में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। अभिनव ने 2023 में सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था। जबकि, बागेश्वर में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-19 युगल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। बंगलूरू में आयोजित नेशनल अंडर-19 सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिनव प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
अभिनव ने 2022 में भी योनेक्स सनराइज बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था और डबल में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने खुशी जताते हुए कहा है कि अभिनव की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।