फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SBPS gets 12 medals in North Zone Archery

नॉर्थ जोन तीरंदाजी में एसबीपीएस को 12 पदक

Thu, 17 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
SBPS gets 12 medals in North Zone Archery
देहरादून। मेरठ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए हैं। आईएसबीटी रोड स्थित स्कूल परिसर में बुधवार को आयोजित समारोह में पदक जीतने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विपिन बलूनी ने बताया कि 11 से 13 अक्टूबर तक मेरठ के सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें अंडर-17 बालक वर्ग रिकर्व में तपस्वीर कटियार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग टीम इवेंट में दिव्यांशी काला, अनुष्का बिजल्वाण, अनीशा सेमवाल और दिव्या कठैत ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-11 बालिका वर्ग में दीपांशी खंकरियाल ने 30 और 40 मीटर स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता। दीपांशी ने इंडियन राउंड में भी ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहकर ब्रांज मेडल हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग टीम इवेंट में आदित्य पाल, तरुण मेंगवाल व अमन कोठियाल और अंडर-17 बालक वर्ग टीम इवेंट में आदित्य भंडारी, आयुष रावत व आदर्श ने सिल्वर मेडल जीता। बालिका वर्ग में दिव्यांशी काला ने 30 मीटर में सिल्वर और 20 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीता। दिव्यांशी को बालिका वर्ग ओवरऑल प्रदर्शन के लिए भी सिल्वर मेडल मिला। बालिका वर्ग में अनुष्का ने 20 मीटर और अनीशा सेमवाल ने ओवरऑल ब्रांज मेडल हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्या अलका राणा, कविता नेगी, गिरीश चमोली समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed