फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Save Joshimath Movement half kilometer security wall will be built along the river Uttarakhand news in hindi

जोशीमठ बचाओ आंदोलन: नदी किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार, भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का किया गया निरीक्षण

Wed, 28 Dec 2022 03:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Dec 2022 03:57 AM IST
सार

जोशीमठ नगर में डीएम ने भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Save Joshimath Movement half kilometer security wall will be built along the river Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में हो रहे भू-धंसाव की रोकथाम के लिए बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को सुरक्षा के तहत अलकनंदा किनारे करीब डेढ़ किमी लंबी सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंजीनियरों की निगरानी में तुरंत नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को जोशीमठ नगर में हो रहे भू-धंसाव का निरीक्षण किया। डीएम ने भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक करीब डेढ़ किमी क्षेत्र में नदी क्षेत्र से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए आपदा न्यूनीकरण में सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव देने को कहा। इंजीनियरों से परामर्श लेकर तात्कालिक तौर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Astrology:  परीक्षा में चाहिए अच्छे अंक तो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ें, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

इस दौरान जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी, भूगर्भ विशेषज्ञ दीपक हटवाल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार डिमरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी और तहसीलदार रवि शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed