फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saurabh Bahuguna said I hope CM Dhami will take decision of CBI investigation into Ankita murder case

अंकिता हत्याकांड: धामी सरकार में मंत्री सौरभ बोले- मुझे उम्मीद है जनभावना को देख CBI जांच का फैसला लेंगे सीएम

Tue, 06 Jan 2026 09:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 06 Jan 2026 09:12 PM IST
सार

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अंकिता हत्याकांड को लेकर कहा कि मुझे उम्मीद है जनभावना को ध्यान में रखकर सीएम धामी सीबीआई जांच का फैसला लेंगे। कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनभावना का सम्मान किया है।

विज्ञापन
Saurabh Bahuguna said I hope CM Dhami will take decision of CBI investigation into Ankita murder case
सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा सरकार ने हमेशा जनभावना का सम्मान किया है। मुझे उम्मीद है अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भी जनभावना को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री धामी सीबीआई जांच का फैसला लेंगे। यह कहना है पशुपालन मंत्री सौरभ बहुुगुणा का।

विज्ञापन

विधानसभा स्थित सभागार में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, अंकिता हम सबकी बेटी और बहन थी, उसके साथ जो हुआ गलत हुआ। न्यायालय से दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। दोषियों को सजा दिलाने में सरकार ने भी मदद की। अब इस प्रकरण में नए तथ्य आए हैं, सरकार ने हमेशा जनभावना को ध्यान रखा।

विज्ञापन


उम्मीद है कि सीएम धामी जो भी फैसला लेंगे, जनभावना का सम्मान करते हुए लेंगे। हाल ही में पेपर लीक मामले को देखें तो जनता का आंदोलन हुआ, सरकार से सीबीआई जांच की मांग की गई। युवाओं का दर्द व जनता की भावना थी प्रकरण की सीबीआई जांच हो। जिस पर सीएम धामी ने बड़ा दिल दिखाया और जनता की मांग को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: अंकिता हत्याकांड...ऑडियो क्लिप मामले में फंसी उर्मिला सनावर पहुंची दून, कल होंगी SIT के सामने पेश

विभागीय मंत्री ने कहा, भाजपा सरकार मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद से बनी है। अगर उत्तराखंड की जनता की भावना है अंकिता प्रकरण की सीबीआई जांच हो तो मुझे लगता है सीएम धामी इसकी सीबीआई जांच कराएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed