{"_id":"20265351459da8680b6bba06e9c15c0f","slug":"satta-on-ipl-match-at-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में सट्टा लगाकर लौट रहे थे, पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL में सट्टा लगाकर लौट रहे थे, पकड़े गए
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 May 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
बुधवार देर रात देहरादून पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दो और बुकी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात आईपीएल के सेमीफाइनल में लगाई की रकम वसूल कर जाते वक्त पुलिस ने इन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
अनुपम निवासी कैंट देहरादून और अंकित निवासी वसंत विहार के पास से पुलिस ने दो लाख दस हजार रुपए, एक स्विफ्ट कार, एक लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है।
इससे पहले मंगलवार रात खेले गए सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्रिकेट मैच पर दांव लगवाते वक्त पुलिस ने परेड ग्राउंड से दो बुकी गिरफ्तार किए थे। दोनों से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
मौके से कमल गुप्ता निवासी सहस्त्रधारा एंक्लेव, जसबीर सिंह निवासी एकता एंक्लेव को दबोचा गया। आरोपियों से 11,630 रुपये नकदी के अलावा लैपटॉप, मोबाइल आदि मिले।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि दोनों काफी समय से इस गोरखधंधे में हैं। पहली बार पकड़े गए हैं। उधर, रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में नौशाद उर्फ रोशन निवासी कीरतपुर और अंकित निवासी करनपुर को दबोचा है।