फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal mahraj aashram will be seal

महाराज पर कार्रवाई बदले की राजनीति तो नहीं?

Fri, 08 Aug 2014 02:10 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 08 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
satpal mahraj aashram will be seal

हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने मुनिकीरेती में सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की सर्व धर्म मंदिर शाखा के नवनिर्मित भवन को अवैध घोषित करते हुए सील करने के आदेश पारित किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की कांग्रेस सरकार के स्थिर होते ही हुई इस कार्रवाई से ये सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि कहीं महाराज पर ये बदले की कार्रवाई तो नहीं है। हालांकि सीएम हरीश रावत ने इस मुद्दे से पल्ला झाड़ते हुए इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि मंदिर के तीन मंजिले भवन का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैधरूप से किया गया है, जो गंगा के प्रतिबंधित दो सौ मीटर की परिधि में आता है। सील करने की कार्रवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिकीरेती स्थित सर्व धर्म मंदिर में निर्माण कार्य के लिए संबंधित संस्था को बीती 13 मई को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य को हटाने का नोटिस जारी किया गया था, मगर संस्था की ओर से निर्माण जारी रखा गया।

एसडीएम ने बताया, निर्माण अवैध

satpal mahraj aashram will be seal

उप सचिव/एसडीएम ऋषिकेश एसके पांडेय की ओर से एसडीएम नरेंद्रनगर और थाना मुनिकीरेती को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए।


एसडीएम नरेंद्रनगर मनीष कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि निर्माण कार्य तीसरी मंजिल तक किया जा चुका है, जो गंगा के दो सौ मीटर की परिधि में आता है, लिहाजा सीलिंग की कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्राधिकरण के सहायक अभियंता एचसीएस राणा ने भी निर्मित भवन को सील करने की संस्तुति की।

प्रकरण में लंबित वाद की सुनवाई में भवन का निर्माण बिना मानचित्र की स्वीकृति और गंगा के प्रतिबंधित दायरे में पाया गया है। बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में वीसी ने भवन निर्माण को अवैध करार देते हुए 12 अगस्त को सीलिंग की कार्रवाई के आदेश पारित किए हैं।
-हरबंस सिंह चुघ, एचडीए उपाध्यक्ष

मैं ऐसी राजनीति नहीं करता: सीएम

satpal mahraj aashram will be seal

कांग्रेस छोड़ गए सतपाल महाराज पर मुख्यमंत्री हरीश रावत अब कोई कटाक्ष या बयान नहीं देना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश स्थित महाराज के आश्रम को नदी के तय परिधि केअंदर आने पर सील कर दिया गया है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस मुद्दे में मत डालो। कोर्ट का मामला है और मुझ जैसे लोग ऐसी राजनीति नहीं पसंद करते हैं। इससे मुद्दे से जुड़े 60-70 प्रभावित लोग हमारे पास आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed