Coronavirus: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के माली की मौत, कोरोना को हराकर लौटा था बुजुर्ग
- दस जून को कोरोना को हराकर घर लौटा था बुजुर्ग
- बिस्तर पर पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की नर्सरी में काम करने वाले बुजुर्ग नौकर की मौत हो गई। वह सुबह नर्सरी में ही अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। बुजुर्ग कोरोना संक्रमित था और छह दिन पहले ठीक होने के बाद वापस नर्सरी लौटा था।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत इन दिनों एम्स ऋषिकेश में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में आज मिले 67 कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 1912
सतपाल महाराज की नेहरू ग्राम की पुष्प वाटिका नर्सरी में काम करने वाले बुजुर्ग रत्न बहादुर (76) को भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 31 मई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य होने के बाद उन्हें 10 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला
बताया जा रहा है कि रत्न बहादुर सोमवार रात खाना खाकर सोया था। सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। साथी कर्मचारी ने ही उसके कोरोना संक्रमित होने की कहानी बताई। सीओ ने इस मामले में सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
शाम तक नर्सरी में पड़ा रहा शव
मंत्री के नर्सरी के कर्मचारी का शव शाम तक नर्सरी में पड़ा रहा। पुलिस के बार बार कहने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को फैसला लेना है कि किस तरह की कार्रवाई होनी है।