फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj got high post in BJP.

सतपाल महाराज को PM मोदी देंगे बड़ी जिम्मेदारी!

Mon, 16 Nov 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
satpal maharaj got high post in BJP.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले संत एवं राजनेता सतपाल महाराज का भगवा परिवार में जल्द ही कद बढ़ेगा।

विज्ञापन


उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजे जाने की चर्चाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विश्वास उनमें बढ़ा है तो संघ नेतृत्व भी महाराज की ताकत का देशभर में फायदा चाहता है। उनकी मानव उत्थान सेवा समिति से देशभर के लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए संघ उनकी ताकत को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर राज्य के वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद कम नहीं हुआ तो पार्टी आलाकमान महाराज पर दांव खेल सकती है। हालांकि आलाकमान के पास इस पद के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी का चेहरा भी है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी भाजपा आलाकमान को उत्तराखंड में पार्टी की सरकार बनाने की तमन्ना जाहिर करते हुए अध्यक्ष पद की अपरोक्ष दावेदारी ठोकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी आलाकमान को सतपाल में ‌दिख रहा दम

satpal maharaj got high post in BJP.

बलूनी और कोश्यारी के अलावा मदन कौशिक, धन सिंह रावत और प्रकाश पंत के नाम पहले से ही अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। लेकिन महाराज ठाकुर बिरादरी से हैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ पार्टी आलाकमान को उनमें दम दिख रहा है।

सबसे बड़ी बात है कि भाजपा में शामिल होने के बाद किसी तरह कि जिम्मेदारी न मिलने के बावजूद सतपाल महाराज ने झारखंड और दिल्ली विधानसभा के चुनाव में पूरी निष्ठा से पार्टी के पक्ष में काम किया है।

यदि वे प्रदेश अध्यक्ष के गणित में फेल रहे तो मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व रमेश पोखरियाल निशंक की दावेदारी भी कम नहीं आंकी जा रही है।

कहा जा रहा है कि महाराज को बड़ी जिम्मेदारी के लिए भाजपा आलाकमान से संकेत भी मिले हैं। शायद यही वजह है कि प्रदेश के नेताओं से उन्होंने मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात की है। संघ से भी उनकी नजदीकी है, बीते माह संघ प्रमुख मोहन भागवत खुद उनके हरिद्वार स्थित आश्रम गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed