फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satellite mapping in uttarakhand

दून में अतिक्रमण, गदेरों की होगी सैटेलाईट मैपिंग

Mon, 18 Aug 2014 08:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Aug 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
satellite mapping in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश भर के गाड गदेरों की सैटेलाइट मैपिंग करने के निर्देश दिए है। ताकि इस बात का पता चले कि इनके किनारों पर कितना अतिक्रमण हो रखा है।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री राजधानी में ही रिस्पना व बिंदाल नदीं पर हुए व्यापक अतिक्रमण को हटाने का क्या मास्टर प्लान है, इस सवाल से कन्नी काट गए।

उन्होंने सभी मंत्रियों व अफसरों को हर साल अपनी आय का ब्योरा देने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से विधिवत नंदा राजजात यात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रा में फिजिकली फिट लोगों को ही भेजा गया है।
विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में नदियों व गाड गदेरों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने सैटेलाईट मैपिंग करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युअल मैपिंग करने को भी कहा

satellite mapping in uttarakhand

इसके अलावा राजस्व विभाग को मैन्युअल मैपिंग करने को भी कहा है। इस काम के लिए ग्राम पंचायतों को भी भागीदार बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने को दो पुलिसकर्मियों को आपदा की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत जवानों को आपदा की ट्रेनिंग दी जाएगी और इनका सदुपयोग किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि एनएफएसए में केंद्र की कड़ी शर्त को तत्काल मंजूर करना मुनासिब नहीं था, इसलिए सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू करने की निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान को और ज्यादा मजबूत किए जाने की बात कही।

सीएम ने कहा कि हर मंत्री व अफसर सालाना अपनी आय का ब्योरा देगा। पूछने पर सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारी जो इस दायरे में आते हैं वो ही ब्योरा देंगे।

रिस्पना व बिंदाल के अतिक्रमण पर सीएम भी चुप

satellite mapping in uttarakhand
मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के गाड गदेरों की सैटेलाईट मैपिंग कराने का फैसला तो लिया लेकिन राजधानी में ही रिस्पना व बिंदाल नदीं पर हुए व्यापक अतिक्रमण को हटाने का क्या मास्टर प्लान है, इस सवाल से कन्नी काट गए।

सीएम ने कहा कि मैं देखता हूं कि क्या कर सकता हूं। जब उनसे पूछा गया कि इनके लिए तो सैटेलाईट मैपिंग की भी जरूरत नहीं है, यह अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया जाता? सीएम ने कहा कि देखता हूं कितना कर सकता हूं।

मंत्रियों व अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक

satellite mapping in uttarakhand

ने कहा कि फिलहाल सभी मंत्रियों, वीवीआईपी व अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेश यात्राओं से प्रदेश को बहुत कुछ फायदा नहीं हो रहा था, इसलिए यह कदम उठाटा। इसके अलावा अफसरों की स्टडी लीव पर रोक लगा दी गई है।

कोई अफसर जिस स्टडी लीव पर जाना चाहता है, पहले यह देखा जाएगा कि उससे राज्य को कुछ फायदा मिलेगा या नहीं। यदि स्टडी लीव का इनपुट राज्य को मिलेगा तभी जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed