{"_id":"18d4def3a80ac63d528de37e73c87b3a","slug":"sate-leaders-are-homework-to-entered-team-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम शाह में एंट्री को उत्तराखंड में नेता कर रहे होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम शाह में एंट्री को उत्तराखंड में नेता कर रहे होमवर्क
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Feb 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत जनवरी माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए अमित शाह निकट भविष्य में अपनी टीम का गठन करने वाले हैं। इसे लेकर पहले से ही होमवर्क चल रहा है। खास बात यह है कि उत्तराखंड के भाजपाइयों ने भी शाह की नई टीम में शामिल होने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सभी प्रभावशाली चेहरे शाह की टीम में शामिल होने को आतुर हैं। अमित शाह की मौजूदा टीम में इस समय राज्य कोटे से अनिल बलूनी के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में केवल एक ही पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो उन्हें नई टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्हें शाह ने ही प्रवक्ता बनाया था।
त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी शाह की टीम में जाने की पूरी संभावना है। राज्य में सांगठनिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके त्रिवेंद्र प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे। खास बात यह है कि उनका नाम शाह के नजदीकी नेताओं में गिना जाता है। इस समय वह झारखंड प्रदेश के प्रभारी भी हैं। बगैर किसी पद के उनका झारखंड का प्रभारी होना पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को दर्शाता है। उधर, दो बड़े नाम भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक भी हैं।
विज्ञापन
दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। दोनों के पास लंबा राजनीतिक तजुर्बा है। इसलिए माना जा रहा है कि इनमें से किसी एक को राष्ट्रीय टीम में लिया जा सकता है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड से नेताओं की संख्या बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार रहे धनसिंह रावत की चर्चा भी है कि उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया जाएगा। क्योंकि चर्चा तो यह थी कि वह प्रदेश में ही महासचिव बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब उनके भी राष्ट्रीय टीम में जाने की चर्चा हो रही है। यदि दलित कोटे की बात रही तो अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा की लॉटरी भी खुल सकती है।
विज्ञापन