फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satapal maharaj start campaign in lucknow

राजनाथ को मिला सतपाल का साथ, रीता हुईं बेसहारा!

Sun, 20 Apr 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Apr 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
satapal maharaj start campaign in lucknow

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए अब भाजपा का दामन थाम चुके सतपाल महाराज खासी परेशानी का सबब बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज

महाराज के प्रभाव क्षेत्र की देवप्रयाग सीट से तो कांग्रेस प्रत्याशी साकेत को जूझना ही है। महाराज अब लखनऊ में भी उत्तराखंड के वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश में जुट गए हैं। रविवार को महाराज ने लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में प्रचार किया।
विज्ञापन


पढ़ें, कृषि मंत्री है ये प्रत्याशी पर गांव का ही हाल है बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन रीता बहुगुणा जोशी मैदान में हैं। रीता बहुगुणा जोशी की कोशिश भी उत्तराखंडी वोटों की थाह पाने की है।

लखनऊ पहुंच महाराज ने बढ़ाई म‌ुश्किल

satapal maharaj start campaign in lucknow

महाराज का उत्तराखंड कनेक्शन ऐसे में लखनऊ में भाजपा के लिए कारगर साबित हो सकता है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान महाराज प्रदेश की संवेदनाओं को उकेरते हुए नहीं दिख रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

चुनाव प्रचार के दौरान महाराज ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम की अपील की। पर महाराज का मूवमेंट बहुत हद तक उत्तराखंड से नाता रखने वालों लोगों के बीच गढ़वाल संसदीय सीट की याद भी दिला रहा है।

ऐसे में महाराज की लखनऊ में उपस्थिति कांग्रेस के माथे पर पसीना तो ला ही सकती है।

अकेले मुकाबला कर रही हैं रीता

satapal maharaj start campaign in lucknow

दूसरी ओर कांग्रेस कैंप की कोशिश लखनऊ में उत्तराखंड के लोगों का साथ पाने की है। इसके लिए कांग्रेस कैंप हेमवती नंदन बहुगुणा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम का सहारा लेने के मूड में है।

वहीं हाल यह है कि विजय बहुगुणा खुद टिहरी में साकेत के चुनाव में उलझे हुए हैं। बहुगुणा के लिए ऐसे समय में लखनऊ के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में महाराज के बाउंसर का सामना रीता बहुगुणा जोशी को अपने दम पर ही करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed