फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jogiwala police of Dehradun brutally beat up the woman

क्रूरता: देहरादून में 'जय भीम' जैसा केस, मालिक के घर चोरी, पुलिस ने नौकरानी को बेसुध होने तक पीटा

Wed, 18 May 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 May 2022 12:48 PM IST
सार

देहरादून में चोरी के शक पर महिला को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने शुरुआत में नियम कायदे दर्शाए, पर चौकी में आते ही तार-तार कर दिए। पुरुषों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को थर्ड डिग्री दिया। उसे लात-घूंसों, डंडों और पट्टों से मारा। बेसुध होने पर महिला को रात में 11 बजे छोड़ा गया।

विज्ञापन
Jogiwala police of Dehradun brutally beat up the woman
पुलिस की पिटाई से घायल महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को शक में उठाकर पूछताछ के नाम पर मारपीट के साथ जमकर क्रूरता की। पुलिस की पिटाई से महिला की हालत गंभीर हो गई और उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया। मामला जब पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूड़ी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जोगीवाला चौकी प्रभारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मामले में सोमवार को शाम स्थानीय लोगों ने चौकी पर हंगामा भी किया था, जिसे पुलिस ने शांत करा दिया था।  
विज्ञापन


मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की जोगीवाला पुलिस चौकी का है। इंजीनियर देवेंद्र ध्यानी मंत्रा अपार्टमेंट मोहकमपुर में एक फ्लैट में रहते हैं। वह गत दिनों किसी काम से दिल्ली गए थे। वहां से 14 मई को वापस आए तो देखा कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला है। अंदर अलमारी भी खुली पड़ी थी, जिसके अंदर से सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उनके घर पर यूपी के सीतापुर निवासी मंजू (शर्मी) नाम की महिला काम करती है। ध्यानी ने पुलिस को तहरीर दी तो जोगीवाला पुलिस ने शक के आधार पर सबसे पहल मंजू को ही पूछताछ के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला को इतना मारा गया कि उसके मुंह, नाक से खून आने लगा। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया गया। हालत खराब देखकर लोगों और परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल में भेज दिया गया। महिला का कोरोनेशन में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ध्यानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमे का विवेचना अधिकारी भी चौकी प्रभारी जोगीवाला दीपक गैरोला को नियुक्त किया गया है। पुलिस कप्तान के संज्ञान में जब बात आई तो उन्होंने चौकी प्रभारी दीपक गैरोला को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। 

तहरीर में नहीं बताया पीड़ित ने किसी पर शक 

देवेंद्र ध्यानी ने पुलिस को जो तहरीर दी, उसमें किसी पर उन्होंने शक नहीं जताया है। बावजूद इसके पुलिस ने महिला को चौकी बुलाया और मारपीट की। इस मामले में भी पुलिस का पुराना रवैया ही देखने को मिला। 14 मई को दी गई तहरीर पर 16 मई की रात को मुकदमा दर्ज किया गया। पूरे मामले में डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

बोले कॉलोनी के बाशिंदे
हमारे क्षेत्र में भू-माफिया की गुंडागर्दी है। यहां पर बालाजी धाम नाम से मंदिर है। इस पर भी कब्जे की कोशिश की जा रही है। पुलिस को शिकायत भी की है। हमारे ऊपर जो मुकदमा दर्ज कराया गया, वह कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत कराया है। उन लोगों ने खुद ही तोड़फोड़ की और फिर मुकदमा दर्ज करा दिया। हमने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
- पीके शर्मा, अध्यक्ष, बालाजी सोसाइटी, दिल्ली फार्म, हर्रावाला


मामला बेहद गंभीर है। पुलिस शक के आधार पर केवल पूछताछ कर सकती है। महिला के साथ मारपीट की बात सामने आई है, जो गलत है। इसको देखते हुए चौकी प्रभारी जोगीवाला को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- जन्मेजय खंडूड़ी, एसएसपी/डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed