फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: Saraf who bought and melted stolen jewelery arrested from Kanpur

Dehradun Crime: चोरी के जेवरात खरीदने और गलाने वाला सराफ कानपुर से गिरफ्तार, चोर पकड़ से बाहर

Tue, 23 Jan 2024 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2024 03:51 PM IST
सार

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में हुई थी। मिली पत्नी मनोज नेगी निवासी गुरु रोड ने एक जनवरी को पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि वह घर से बाहर थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर से सोने, चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए हैं।

विज्ञापन
Dehradun Crime: Saraf who bought and melted stolen jewelery arrested from Kanpur
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में पुलिस ने कानपुर के एक सराफ को गिरफ्तार किया है। सराफ ने चांदी के जेवरात चोरों से खरीदे थे जबकि सोने के जेवरात को गलाकर (पिघलाकर ईंट बनाकर) चोरों को दे दिए थे। आरोपी ने तीनों चोरों के नाम भी पुलिस को बताए हैं लेकिन अभी वह पकड़ से बाहर हैं। सभी आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में हुई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मिली पत्नी मनोज नेगी निवासी गुरु रोड ने एक जनवरी को पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि वह घर से बाहर थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर से सोने, चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
विज्ञापन


इस दौरान तकरीबन 200 से ज्यादा सीसीटीवी जांचे गए। पता चला कि चोरी को तीन लोगों ने अंजाम दिया है। चोरों को ट्रैक करते हुए पुलिस कानपुर तक पहुंच गई। यहां पता चला कि चोरों ने वहां के सराफ गोविंद शुक्ला निवासी साहबनगर, कल्याणपुर, कानपुर को जेवरात बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Police: पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी ने बनाई चार सदस्यीय समिति


पुलिस ने सोमवार को आरोपी सराफ को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पास बांग्लादेश के रहने वाले मोहम्मद मिजानुर रहमान, मुन्ना शेख और वेरूत आए थे। उन्होंने चांदी और सोने के जेवरात उन्हें दिए थे। इनमें से चांदी के जेवरात तो उन्होंने खरीद लिए जबकि सोने के जेवरात को गलाकर और उनकी ईंट बनाकर चोरों को दे दी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सराफ की पुलिस कस्टडी हासिल कर उससे जेवरात बरामद किए जाएंगे। चोरी हुए जेवरात की कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed