फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sanjivani-resort-organizes-rave- party-will-be-sealed

Dehradun News: रेव पार्टी कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट होगा सील

Thu, 27 Apr 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
sanjivani-resort-organizes-rave- party-will-be-sealed
रेव पार्टी आयोजित कराने वाला संजीवनी रिजॉर्ट जल्द सील किया जाएगा। पुलिस ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी है। बता दें कि पुलिस ने 10 अप्रैल को यहां से आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिजॉर्ट में देह व्यापार के लिए लाई गईं 15 युवतियों को भी मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर रिजॉर्ट को सील करने की सिफारिश की गई है। 10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट छापा मारा था। एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। अलग-अलग कमरों में 15 युवतियां थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और गलत काम के लिए दबाव डाला गया था।
विज्ञापन

चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर, हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दीपक निवासी सोरना डोबरी, सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली, चंडीगढ़ की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के छापे से पहले कई लोग फरार हो गए थे। डीवीआर के जरिये रिजॉर्ट के अंदर की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली सकी। रिजॉर्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मौके पर कौन-कौन था, इसकी जांच जारी है। रिजॉर्ट लीज पर दिया गया था। संचालक अमित गर्ग फरार है। जांच में पाया गया था कि रिजॉर्ट के रजिस्ट्रर में सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

किसकी थी पार्टी, नहीं चला पता

इस तरह की पार्टियां यहां आए दिन आयोजित कराई जाती थीं। सूत्रों के मुताबिक, यह भी एक खास मौका था जिसके लिए लड़कियां बाहर से लाई गईं थी। बताया जा रहा है कि यह पार्टी एक कंपनी ने अपने एजेंटों को खुश करने के लिए आयोजित कराई थी। लेकिन, अभी तक पुलिस अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed