फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjay dutt will be brand ambassador for drug abuse in uttarakhand

नशे के खिलाफ उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे संजय दत्त, सरकार के साथ मिलकर चलाएंगे मुहिम

Mon, 03 Sep 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Sep 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt will be brand ambassador for drug abuse in uttarakhand
sanjay dutt

अभिनेता संजय दत्त नशे के खिलाफ शुरू होने वाली मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। मुंबई दौरे के दौरान संजय दत्त ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस प्रकार की पेशकश की है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी।

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रचार प्रसार के लिए 29 अगस्त मुंबई में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों के साथ बैठक की। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त भी सीएम ने मिले।
विज्ञापन


रोड शो के बाद संजय दत्त ने मुख्यमंत्री से संपर्क कर नशे के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर बनने की पेशकश की है। दत्त का कहना था कि उनके पास निवेश करने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन उन्हें पता चला कि उत्तराखंड सहित अन्य कई राज्य ड्रग्स व अन्य प्रकार के नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। संजय दत्त का जीवन भी ड्रग्स से प्रभावित रहा है और ड्रग्स के कारण ही उन्हें कई तरह के कष्ट झेलने पड़े। अब वे नशे के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महेश भट्ट उत्तराखंड में करेंगे फिल्म की शूटिंग

Sanjay dutt will be brand ambassador for drug abuse in uttarakhand
Mahesh Bhatt

बकौल सीएम संजय दत्त ने ब्रांड एंबेसडर की पेशकश की है। दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार है। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व अन्य राज्यों ने नशे के खिलाफ रणनीति बना कर संयुक्त रूप से लड़ने का संकल्प लिया है।

महेश भट्ट उत्तराखंड में करेंगे फिल्म की शूटिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म निर्देशक महेश भट्ट दो नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। इनकी शूटिंग विदेशों में होनी है। मुंबई रोड शो के दौरान महेश भट्ट के विदेश दौरे पर होने के कारण नहीं मिल पाए। लेकिन उनके छोटे भाई मुकेश भट्ट ने मुलाकात में वादा किया कि नई फिल्म के कुछ शॉट उत्तराखंड में शूट करेंगे। उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं है। इसके साथ ही विश्वास भारद्वाज समेत कई फिल्म निर्माता व निर्देशकों ने उत्तराखंड में शूटिंग करने की इच्छा जाहिर की है। देव भूमि के नाम से उत्तराखंड की अपनी एक पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed