फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saniya got scholarship from government.

कुमाऊं की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Thu, 30 Oct 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 30 Oct 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
saniya got scholarship from government.

उधमसिंह नगर निवासी सुदर्शन कुमार चड्ढा की पौत्री सान्या चड्ढा (11) का चयन भारत सरकार के कार्यक्रम सीसीआरटी (सेंटर फार कल्चरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग) सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना (ओडिसी नृत्य) के लिए हुआ है।

विज्ञापन


पुरस्कार पाने वाली उत्तराखंड की पहली छात्रा सान्या
इसके तहत सान्या के 21 वर्ष की उम्र होने तक ओडिसी नृत्य से संबंधित सभी खर्चे भारत सरकार उठाएगी। सान्या ओडिसी नृत्य में पुरस्कार पाने वाली उत्तराखंड की पहली छात्रा हैं।
विज्ञापन


सान्या पिछले सात वर्ष से ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री रंजना गौहर से ओडिसी का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। सान्या वर्तमान में बाराखंभा रोड, दिल्ली के माडर्न स्कूल में कक्षा छह की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता संजय चड्ढा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। सान्या की सफलता पर सीएम हरीश रावत ने सान्या और उनके परिवार को बधाई दी है।

इसके अलावा पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, राजीव जग्गी, राहुल प्रकाश, धीरज सिंह रघुवंशी, हरीश चंद पंत, सतीश चड्ढा, अशोक चड्ढा, सतीश खुराना, चंद्रमोहन फुटेला, नीरज उपाध्याय आदि ने भी सान्या को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed