{"_id":"6849e1693da8b4de9e060377","slug":"sanitation-workers-stopped-picking-up-garbage-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-713730-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठान किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठान किया बंद
Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत में जीरो वेस्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने पर नगर क्षेत्र में कूड़ा उठान बंद कर दिया है। कर्मचारियों ने नगर पंचायत के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनके परिवार संकट की स्थिति में हैं। कहा कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस, घर का राशन व दवाई आदि के खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी कि जब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक वह नगर का कूड़ा नहीं उठाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ सिंह, अमित, नितिन, अजय, चाहत, आशु, शेर सिंह, रविंद्र, ललित, सुभाष, मोहित, आशीष, आकाश, विकास, आशु, श्याम, गौरव, सूरज आदि शामिल रहे।