{"_id":"6910a118376000d00d04bc8e","slug":"sangat-is-blessed-with-gurbani-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126344-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रंग-बिरंगी लाइटों से सजे गुरुद्वारे, गुरबाणी से संगत निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रंग-बिरंगी लाइटों से सजे गुरुद्वारे, गुरबाणी से संगत निहाल
विज्ञापन
नगर कीर्तन में करतब दिखाते गतका पार्टी। संवाद
- गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब देख लोग रह गए अचंभित
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर के गुरुद्वारों में अरदास की गई। पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब देख लोग अचंभित रह गए। रागी जत्थों ने गुरबाणी से संगत को निहाल कर दिया।
अजीतनगर और मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा परिसर के साथ ही शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारों की आभा बस देखते ही बन रही थी। शाम को नगर कीर्तन निकाला गया। अजीतनगर गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन गीता भवन, आर्य समाज चौहान, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल चौक, डाकपत्थर चौक होते हुए मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंच संपन्न हुआ। इसमें शामिल शाही सवारी पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को शीतल जल, खीर, मिठाइयां और फल वितरित किए गए। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी, निशान साहिब, धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, सरदार गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंदरपाल सिंह, परमजीत सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह बाली, बलजीत सिंह आदि शामिल रहे।
-- -- -- --
किरत करो, नाम जपो और वंड छको
सेलाकुई। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ रागी भाई रमनदीप सिंह ने मधुर शबद-कीर्तन से किया। उन्होंने गुरु नानक देव के उपदेशों किरत करो, नाम जपो और वंड छको को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया। कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी और भक्ति रस से भर गया। संगत ने गुरुनानक के वचनों को सुनकर अपने जीवन में सदाचार, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने कहा कि गुरु नानक देव के संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। संवाद