फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanatan Janajagran Padyatra was taken out by Sanskar

बच्चों को बंगले-मोटरकार नहीं, पहले संस्कार दें : जोशी

Mon, 02 Dec 2024 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Janajagran Padyatra was taken out by Sanskar
Iसंस्कार परिवार की ओर से निकाली गई सनातन जनजागरण पदयात्राI
विज्ञापन




संस्कार परिवार की ओर से सनातन जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। ये यात्रा दून से शुरू होकर चारों सिद्धों से निकाली गई। यात्रा के बीच कई जगह सनातन धर्मसभा आयोजित की गई। इसमें सनातन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।



रविवार को सनातन जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव से पूजा-अर्चना कर किया गया। यहां से पदयात्रा श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर, माडू सिद्ध मंदिर, बालाजी मंदिर झाझरा, मानक सिद्ध मंदिर होते हुए प्रेमनगर के सनातन धर्म मंदिर में पहुंची। यहां सनातन धर्मसभा आयोजित की गई। अभियान संयोजक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि जाति संप्रदायों अलग-अलग रीति रिवाजों में बंटे हिंदू समाज को सनातन के बैनर तले एक मंच पर आना होगा उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को बंगले, मोटरकार नहीं बल्कि पहले संस्कार दीजिए। उन्हें परंपराओं, रीति रिवाजों से जोड़कर रखिए।
विज्ञापन




यहां से यात्रा लक्ष्मण सिद्ध मंदिर और कालू सिद्ध मंदिर होते हुए वापस गढ़ी कैंट पहुंची। चारों सिद्धों और टपकेश्वर महादेव मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर में गोमुख का पवित्र गंगाजल अर्पित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री मधु भट्ट, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गुलशन मालिक, गीता जोशी, योगाचार्य कृष्णावतार, रोशन राणा, जितेंद्र मालिक, राकेश पंडित, संजीव शर्मा, तनुज जोशी, ममता नागर, विनय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed