{"_id":"68dd8e294127c576fb0abd11","slug":"samples-of-paneer-coming-from-haryana-were-sent-for-testing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-802169-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरियाणा से आ रहे पनीर के सैंपल को जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरियाणा से आ रहे पनीर के सैंपल को जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कुल्हाल चौकी पर हरियाणा के कैथल से आ रहे लोडर वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन में करीब 12 क्विंटल पनीर था। लोडर चालक मौके पर फूड लाइसेंस संबंधी जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलाया। टीम ने पनीर के सैंपल लिए। वितरक का फूड लाइसेंस न दिखाने पर वाहन मालिक व चालक को नोटिस जारी किया गया है।
बुधवार को कुल्हाल चौकी प्रभारी विकसित पंवार चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक लोडर वाहन को जांच के लिए रोका, जिसमें भारी मात्रा में पनीर था। चालक ने बताया कि वह हरियाणा के कैथल से पनीर की आपूर्ति करने आया है। पुलिस के मांगने पर वह फूड लाइसेंस संबंधी जानकारी नहीं दे पाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि लोडर वाहन में करीब 12 क्विंटल पनीर था। पनीर के आसपास बर्फ की सिल्ली भी लगाई गई थी। चालक के पास बिल था लेकिन वितरक का फूड लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के रुड़की निवासी वाहन मालिक व चालक प्रवीण कुमार को नोटिस जारी किया गया है। पनीर के सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राजकीय प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।