{"_id":"6af1a70e064dcfb906097bd4","slug":"samajwadi-party-yet-to-form-uttarakhand-state-and-district-executive-committees-president-sets-15-day-deadline-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में अब तक नहीं बनी सपा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी, अध्यक्ष ने फिर दिया 15 दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में अब तक नहीं बनी सपा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी, अध्यक्ष ने फिर दिया 15 दिन का समय
Mon, 09 Nov 2026 04:37 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अब तक आकार नहीं ले पाया है। प्रदेश और जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि पार्टी चुनाव में मजबूती से उतरने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में अभी तक समाजवादी के प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। अब सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर 15 दिनों में कार्यकारिणी गठन की बात कही है। समाजवादी पार्टी में पिछले वर्ष प्रदेश जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
26 सितंबर में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को सौंपी गई। इसके बाद से करीब डेढ़ महीना होने जा रहा है पर अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी विधानसभा चुनावों में दमखम के साथ चुनाव में उतरने की बात कह रही है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकी का कहना है कि कार्यकारिणी का गठन और विधानसभा चुनाव की तैयारियां साथ-साथ चल रही हैं। पंद्रह दिनों मे कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के संबंध में कई बैठकें हो चुकी हैं, इस संबंध में कार्रवाई चल रही है, जल्द ही गठन हो जाएगा। चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।