फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salt by Election 2021: Bjp State president Madan kaushik told for Victory

सल्ट उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- ऐतिहासिक जीत जीना को समर्पित होगी 

Fri, 09 Apr 2021 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Apr 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Salt by Election 2021: Bjp State president Madan kaushik told for Victory
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सल्ट पहुंचकर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे स्व. सुरेंद्र जीना के लिए श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि स्व. जीना ऐसे व्यक्ति थे जो आखिरी सांस तक क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे। 

विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि सल्ट का चुनाव परिस्थिति जन्य है और किसी ने सपने में भी नहीं सोचा कि क्षेत्र में चुनाव के लिए पांच वर्ष से पहले जाना पड़ेगा। भाजपा ने विकास की उसी गति को निरंतर बढ़ाने के लिए उनके भाई को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


सल्ट पहुंचकर उन्होंने शक्ति केंद्रों, प्रभारियों, मंडल पालकों और चुनाव में तैनात पूर्णकालिकों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कौशिक ने सल्ट के पांचों मंडलों का भ्रमण कर चुनावी समीक्षा की। प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग बैठकों में सल्ट चुनाव प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अलावा चित्रकूट मंडल में कैलाश शर्मा, स्याल्दे में डॉ. धन सिंह रावत, मछोड़ में अजय भट्ट, सल्ट में यशपाल आर्य व मनीला मंडल में अजय टम्टा सहित संदर्भित मंडल के वहां तैनात पूर्णकालिक, मंडल पालक, मंडल प्रभारी व शक्ति केंद्रों के प्रभारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जनबल और धनबल के बीच है सल्ट चुनाव: प्रीतम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सल्ट का उपचुनाव जनबल और धनबल के बीच है लेकिन इसमें जीत जन बल की ही होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार आई तो प्रदेश और केंद्र का विकास होगा। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने अपने वादे के अनुरूप न किसानों का ऋण माफ किया न ही महंगाई कम की।


आज किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। गैस, पेट्रोल, राशन दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैरसैंण राजधानी तो घोषित कर दी लेकिन वहां से कुछ भी संचालन नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार केवल सीएम बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव की आधारशिला सल्ट के उपचुनाव से रखी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed