{"_id":"5f109da38ebc3e63b956e9a8","slug":"saloon-owner-attacked-with-rod-broke-two-teeth-dehradun-news-drn3502338101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चार युवकों ने सैलून मालिक पर रॉड से किया हमला, दो दांत तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चार युवकों ने सैलून मालिक पर रॉड से किया हमला, दो दांत तोड़े
Fri, 17 Jul 2020 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चार युवकों ने सैलून मालिक से मारपीट कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर उसके दो दांत तोड़ दिए। हमले में सैलून मालिक का कान भी फट गया। इसके बाद आरोपी गल्ले से रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा गांव निवासी रियासत की गांव में ही सैलून है। 11 जुलाई की शाम वह सैलून पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच गांव निवासी मुस्तकीम आकर शराब के लिए 500 रुपये मांगने लगा। नहीं देने पर गालीगलौज करने लगा। लोगों के समझाने पर वह दुकान से चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह अपने तीन साथियों के साथ लोहे की रॉड और डंडे लेकर दोबारा आ गया। उन्होंने रियासत पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके दो दांत टूट गए और कान भी फट गया। आरोप है कि वे गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घायल रियासत को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार देर शाम पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मुस्तकीम, वसीम और हसीब के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन