{"_id":"70888dd5ed91c1db48fef51c6fe25f11","slug":"salary-got-without-going-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऑफिस गए नहीं, ले लिया वेतन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऑफिस गए नहीं, ले लिया वेतन’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल ने मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी पर बिना कार्यालय गए वेतन लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हिंदी भवन में बुधवार को यूकेडी नेता प्रमोद कुमार डोभाल ने पत्रकार वार्ता में मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में 2001 से जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए बिना पूरा वेतन ले लिया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कहा कि चमोली के बैरागना मत्स्य क्षेत्र में फिश फीड हिमाचल प्रदेश से खरीदा बताया गया है, जबकि ट्रक देहरादून से बुक किया गया। यह एक ओर खाली गया, जिसका किराया भी विभाग ने दिया। डोभाल ने आरोप लगाया कि सतपुली मत्स्य क्षेत्र के निर्माण का काम भी बिना अनुबंध और समझौते के कराया गया है।
विज्ञापन
2006 से 2013 तक किसी भी अधिकारी को कार्य संबंधित मत्स्य प्रशिक्षण नहीं दिया गया। उन्होंने विभाग के एक संयुक्त निदेशक, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मत्स्य निरीक्षक पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन