फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahiya wins in Kabaddi boys category

Dehradun News: कबड्डी बालक वर्ग में साहिया ने मारी बाजी

Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sahiya wins in Kabaddi boys category
मिनी स्टेडियम में रविवार को अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सहिया, चकराता, त्यूणी, कोटी कनासर, नेटवाड़, पुरोला और अटाल के 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग में साहिया की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में त्यूणी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नरेश पहले और सुमित दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रविंद्र ने पहला और नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आराध्या पहले और यश्वरी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में वंदना ने पहला और ऋतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में संजय पहले और नरेश दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में अक्षरा ने पहला और यश्वरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डाॅ. राजेंद्र राणा, वीरेंद्र जोशी, चमन सिंह रावत, रमेश डोभाल, रितेश सिंह रावत, बिशन सिंह महावीर सिंह, करिश्मा, नत्थी सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed