{"_id":"670ad5276d35f53e9d01db94","slug":"sahaspur-police-station-recovered-150-kg-meat-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-523587-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार से मिला महिषवंशीय पशु का 150 किलो मांस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार से मिला महिषवंशीय पशु का 150 किलो मांस, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने कार से महिषवंशीय पशु का 150 किलोग्राम मांस बरामद किया। इस दौरान कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम निवारण अधिनियम और जानवर को मारना संबंधी के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। लांघा तिराहे पर जांच के दौरान उप निरीक्षक अमित कुमार को सूचना मिली कि खुशहालपुर से एक व्यक्ति कार में महिषवंशीय पशु का मांस बेचने के लिए ला रहा है। करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने खुशहालपुर घमोलो रोड़ से कार आते देखी। कार चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने कार पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान खुशहालपुर निवासी मुर्सलीन के रूप में हुई। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर 150 किलोग्राम मांस मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मांस को वह रामपुर में बेचने जा रहा था।