फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur police station has arrested the accused

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur police station has arrested the accused
सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर और पांवटा में आरोपी की तलाश चल रही थी, लेकिन वह सहसपुर स्थित अपने घर में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सहसपुर थाने में दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि 13 मार्च को दानिश नाम के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा ले गया। बताया कि आरोपी ने वहां उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को फोन कर गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि दानिश की मां ने भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि आरोपी सहसपुर स्थित अपने घर आया हुआ है। उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed