फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur executive committee of Rudrasena formed

Dehradun News: रुद्रसेना की सहसपुर कार्यकारिणी गठित

Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sahaspur executive committee of Rudrasena formed
बड़ा रामपुर में कार्यकारिणी गठन के दौरान मौजूद रूद्रसेना के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। बड़ा रामपुर में आयोजित हुई रुद्रसेना की बैठक में सहसपुर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सेना पदाधिकारियों ने सहसपुर विधायक के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा भी की।

कार्यकारिणी में श्याम सिंह को अध्यक्ष व जसवंत सिंह, गुरमीत सिंह, संजय सिंह और दीपक ठाकुर को संरक्षक बनाया गया। इसी प्रकार से शंभू चोपड़ा, विजय, गौरव पाल रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र को सचिव, भूपेंद्र, आशु, अशोक, मनीष, अनोज कुमार को सहसचिव, रोहित, सुमित, बृजेश पाल, विजय मेहरा को मंत्री और 43 लोगों को अन्य पद दिए गए। सेना के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने क्षेत्र में श्मशान घाट व नदियों में कूड़ा डालना, संरक्षित पशु वध, मार्ग प्रकाश व सड़क आदि की समस्याओं को क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के सामने रखा। विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सेना ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर नदी को साफ नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed