फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur became a slaughterhouse for protected animals

Dehradun News: संरक्षित पशुओं का कत्लखाना बना सहसपुर

Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur became a slaughterhouse for protected animals
पछवादून का सहसपुर थाना क्षेत्र संरक्षित पशुओं का अवैध कत्लखाना बन गया है। एक के बाद एक थाना क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के वध और प्रतिबंधित मांस की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सबसे अधिक मामले खुशहालपुर गांव के हैं। आसपास की कोतवाली और थानों में भी पशुवध और प्रतिबंधित मांस की तस्करी की घटनाओं में खुशहालपुर गांव के ही तस्कर शामिल हैं। पशुओं का वध करने वाले तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस पर ही हमला कर पूरे तंत्र को चुनौती दे रहे हैं।सहसपुर थाना क्षेत्र का आसन नदी तट संरक्षित पशुओं के वध के लिए कुख्यात है। यहां औसतन हर माह आठ से 10 संरक्षित पशुओं के वध की घटनाएं होती हैं। पुलिस की सजकता के चलते औसतन पांच से छह पशु वध की घटनाओं को रोका भी जाता है। प्रतिबंधित मांस के साथ कई तस्करों को पकड़ा भी गया है। अब, तक सहसपुर में कई पशुओं के वध की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो कुख्यात तस्करों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि सहसपुर, विकासनगर, प्रेमनगर, पटेलनगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए अधिकतर संरक्षित पशुओं के वध और प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोपी सहसपुर के खुशहालपुर गांव से ही हैं। हर बार पुलिस कार्रवाई करती है और फिर से संरक्षित पशु का वध हो जाता है। इस पर रोक लगवाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन


संरक्षित पशु के वध से रोका तो कर दी भाई की हत्या

- सहसपुर के खुशहालपुर गांव के आसन नदी तट पर इस कदर पशु वध की घटनाएं हो रही हैं कि इसका अंदाजा 2006 में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। 24 जून 2006 में संरक्षित पशु का वध करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने फुफेरे भाई के पेट में छुरी घोंप दी थी। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते भाई की मौत हो गई। वर्ष 2015 में न्यायालय ने भाई की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल की घटनाएं
- 2 जून 2024 - संरक्षित पशु को वध के लिए लेकर जा रहे खुशहालपुर के दो तस्कर गिरफ्तार।
- 2 नवंबर 2024 - सहसपुर के खुशहालपुर और अन्य थाना क्षेत्र में 26 वर्षों से संरक्षित पशुओं का वध कर प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहा बदमाश युसूफ पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ था गिरफ्तार।

- 10 नवंबर 2024 - संरक्षित पशुओं को वध के लिए ले जा रहे खुशहालपुर के दो तस्कर गिरफ्तार।
- 2 दिसंबर 2024 - खुशहालपुर में 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
- 11 जनवरी 2025 - संरक्षित पशु को वध के लिए लेकर जा रहे खुशहालपुर के दो तस्कर में से एक गिरफ्तार।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया किसंरक्षित पशुओं के वध की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। समय-समय पर पैदल भी गश्त की जाती है। कई पशुओं को बचाने के साथ आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई भी की गई है। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त बदमाशों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed