फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saffron vote in haridwar

धर्मनगरी में अल्पसंख्यक है 'भगवा वोटर'

Thu, 01 May 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 01 May 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
saffron vote in haridwar

हरिद्वार को सनातन धर्मावलंबियों का गढ़ माना जाता है। पिछले 20 वर्षों से इस नगर को आध्यात्मिक राजधानी भी कहा जाने लगा है।

विज्ञापन


इसके बावजूद भगवा वोटरों की संख्या यहां पर बहुत ही सीमित है। कनखल, हरिद्वार और ऋषिकेश की संत बेल्ट में कुल मिलाकर करीब 12 हजार ही मतदाता हैं।

एक हजार आश्रमों में 12 हजार वोट
कुंभ और अर्द्धकुंभ जैसे विशाल पर्वों पर लाखों साधु-संत धर्मनगरी में डेरा जमाते हैं। तब ऐसा अहसास होता है कि मानों इन संतों के निवास इसी नगरी में हो।

हरिद्वार और ऋषिकेश में कुल मिलाकर साधुओं के आश्रमों की संख्या करीब एक हजार हैं। संतों के इन गढ़ों में स्थायी रूप से रहने वाले वोटरों की संख्या सिर्फ 12 हजार के आसपास है।

संतों के अधिकांश मत एक पार्टी विशेष को जाते रहे हैं। अलबत्ता, समय-समय पर यह दृष्टिकोण बदला भी है।

बड़े संतों के आशीर्वाद की होड़
प्रत्याशियों में होड़ लगी रहती है कि वे संतों के गढ़ में जाकर आशीर्वाद ग्रहण कर लें। बड़े संतों का आशीष लेने तो देश के अन्य भागों से भी प्रत्याशी समय निकालकर आते रहते हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार के अनेक प्रमुख संतों ने चुनावी अभियान के दौरान कईं राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई है। अब कुछ बड़े संतों का डेरा काशी में लगने जा रहा है। जहां तक हरिद्वार का सवाल है, इस क्षेत्र के सभी चुनाव में संतों के वोट अहम रोल अदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed