फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Safe Transport Arrangements for Char Dham Yatra Are a Top Priority: Batra

चारधाम यात्रा में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : बत्रा

Thu, 16 Apr 2026 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Safe Transport Arrangements for Char Dham Yatra Are a Top Priority: Batra
- नारी शक्ति सड़क सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में बोले परिवहन मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा में सुरक्षित, व्यवस्थित और संवेदनशील परिवहन व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नारी शक्ति की भागीदारी इस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाती है, यह केवल सहभागिता नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।

यह बात परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत सुरक्षित, सुदृढ़ व संवेदनशील परिवहन व्यवस्था के तहत लेकर नारी शक्ति सड़क सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कही। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने कहा कि परिवहन विभाग महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ.अनीता चमोला ने कहा कि वर्तमान में परिवहन विभाग में लगभग 120 महिला अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जो प्रवर्तन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अन्य वक्ताओं महिला चालकों, परिचालकों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रोत्साहन योजनाएं संचालित करने की बात कही। कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान ऑटो चालक बीना, गुलिस्ता, रानू, सैना, ड्राइविंग स्कूल प्रशिक्षु बीना नेगी व प्रीति सूर्य को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रोडवेज की महिला चालक-परिचालक साक्षी शर्मा, इरा, सीमा, विभा, मंजू, सुनीता, गीता को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त सहित रश्मि पंत, मनीषा बत्रा, अंजुलिका शर्मा, अमिता सियानी समेत परिवहन विभाग, रोडवेज व निजी क्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed