केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन इलाहाबाद अर्द्धकुंभ में बनेंगी महामंडलेश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने घोषणा की कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी की अखाड़े और धर्म के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें इलाहाबाद अर्द्धकुंभ में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी।
हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े पहुंची केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को इलाहाबाद अर्द्धकुंभ मेले के दौरान महामंडलेश्वर बनाए जाने की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने इसकी घोषणा की। साध्वती निरंजन ज्योति ने घोषणा का स्वागत किया और कहा कि जेलों में गोशालाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जेलों में गाय पालन से कैदियों को रोजगार मिलेगा।
शनिवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति निरंजनी अखाड़ा पहुंची और संतों से मुलाकात की। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने घोषणा कि साध्वी निरंजन ज्योति की अखाड़े व धर्म के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें इलाहाबाद अर्द्धकुंभ मेले में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना सभी का कर्तव्य है।
किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास कर रहे हैं पीएम मोदी
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 60 साल कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन भाजपा के मात्र चार वर्षों के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रालय से जुड़ी उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि देश भर में फूड पार्कों को विकसित किया जा रहा है। जिससे बेरोजगारी दूर होगी।
उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में फूड पार्क बनाए जा रहे हैं। छोटे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा स्कीम शुरू की गई है। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यदि विपक्ष तैयार है तो इसके लिए संसद में विधेयक भी लाया जा सकता है। गोरक्षा कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन राज्यों में गो संरक्षण व संवर्द्धन प्रयास जारी हैं।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लोक कल्याण के लिए लाए थे। बांध बनाकर बिजली बनाने के लिए नहीं। इसलिए गंगा को बांधों से मुक्त किया जाए। सरकार गंगा को रोजगार का साधन न बनाए। इससे पूर्व साध्वी निरंजन ज्योति ने आनंद अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज के भूपतवाला स्थित हरि धाम सेवा ट्रस्ट आश्रम पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महंत लखन गिरि, महंत रविंद्र पुरी, महंत आशीष गिरि, महंत डोगर गिरि, महंत आशुतोष पुरी, महंत धर्मदास, महंत केशव पुरी, महंत अंबिका पुरी, महंत द्वारिका गिरि, महंत नीलकंठ गिरि आदि मौजूद थे।