फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sadbhavna divas in dehradun

द. अफ्रीका से लौटने के बाद हरिद्वार में रुके थे गांधी

Sat, 10 Jan 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Jan 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
sadbhavna divas in dehradun

गांधी जी की साउथ अफ्रीका से भारत वापसी के सौ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को राजधानी दून में सद्भावना दिवस मनाया। इस मौके पर गांधी पार्क में आयोजित सर्वधर्म सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो विरोध करते थे वे भी अब गांधी जी की शरण में आ गए हैं, चलो अच्छा है। यह गांधी जी के सिद्धांतों, आचरण की महानता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी जी को बीसवीं सदी का महानायक बताया और कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही मानवता को बचाया जा सकता है। स्वतंत्रता संग्राम से उन्होंने गरीबों और किसानों को जोड़ा। गांधी जी के सिद्धांत वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में और प्रासांगिक हो गए हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई को जनसामान्य का आंदोलन बनाया था।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक समस्याओं और सांप्रदायिकता की चुनौती का मुकाबला करने की जिम्मेदारी गांधीवादियों की है। पार्टी हर हाल में इस चुनौती का सामना करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक सुरेंद्र सिंह आर्य, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र शाह, मथुरादत्त जोशी, जिलाध्यक्ष दीन मोहम्मद, प्रमोद कुमार सिंह, सुमित्र भुल्लर, टीकाराम पांडेय, सुनीता प्रकाश, राजपाल खरोला हरि सिंह चौधरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन हरिद्वार में रुके गांधी

sadbhavna divas in dehradun

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी 15 दिन हरिद्वार में रुके थे। वह मुंबई से सीधे हरिद्वार आए थे। उस वक्त हरिद्वार में कुंभ चल रहा था। गांधी जी स्वामी श्रद्धानंद के निमंत्रण पर यहां 15 दिन रुके। कुंभ में विविध सेवा कार्यों में हिस्सा लिया। प्रवास के दौरान वह लक्ष्मण झूला तक गए थे। अपनी आत्मकथा में गांधी जी ने उत्तराखंड को रेखांकित किया है।

मलिन बस्तियों में फल बांटे
सद्भावना दिवस के मौके पर संसदीय कार्य मंत्री राजकुमार ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में बच्चों को फल और मिठाई बांटी। इस मौके पर उन्होंने गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

युवा प्रेम, अहिंसा का संकल्प लें
आल इंडिया महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन की गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि युवा प्रेम, हिंसा और भाईचारे का संकल्प लें और राष्ट्रपिता के सिद्धांतों को याद रखें। इस मौके पर नीरज सिंघल, सुदेश उनियाल, सुभाष चौहान, संकेत जैन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed