फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sacrificial system will close

जल समाधि के बाद अब पूरी तरह बंद होगी बलि प्रथा

Wed, 01 Jan 2014 07:31 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 01 Jan 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
sacrificial system will close

अनेक कुप्रथाओं पर संत जगत द्वारा रोक लगाने के बाद अब पूरे देश में बलि प्रथा बंद कराने की तैयारी हरिद्वार के अखाड़ा परिषद ने शुरू की है। संतों के विभिन्न वर्गों से वार्ता के दौर जारी है। उम्मीद है कि नासिक कुंभ तक इस

विज्ञापन


दिशा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। कुंभ के मंच से प्रस्ताव पारित हो गया तो पूरे देश में संत जगत बलि प्रथा को रोक देगा।

जल समाधि प्रथा बंद
याद रहे कि अखाड़ा परिषद के प्रयासों से कईं कुप्रथाएं बंद हो चुकी है। यहां तक कि नागा संन्यासियों ने शताब्दियों से चली आ रही जल समाधि प्रथा को भी हरिद्वार कुंभ के बाद बंद कर दिया था।
विज्ञापन


अब अधिकतर जगह संन्यासी अपने मृत संतों को भू-समाधि प्रदान कर रहे हैं अथवा बैरागी अखाड़ों की भांति अग्नि संस्कार किया जा रहा है।

अखाड़ा परिषद ने अखिल भारतीय स्तर पर बलि प्रथा बंद करने के लिए वार्ता के दौर शुरू किए हैं। भारत साधु समाज, अखिल भारतीय संत समिति, षड़दर्शन साधु समाज, आश्रम परिषद सहित जगद्गुररुओं से भी वार्ता के दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा सूत्रों के अनुसार अधिकतर संत चाहते हैं कि युगधर्म को देखते हुए प्रथाओं में परिवर्तन किया जाना चाहिए। आज के जमाने में पशु बलि का महत्व नहीं रहा है।

प्रतीकात्मक रूप से कद्दू, तरबूज आदि फलों की बलि दी जा सकती है। कई अखाड़ों ने सुझाव दिया है कि दाल की पिट्ठी से बने गोले की बलि भी प्रतीकात्मक रूप से देकर परंपरा का निर्वहन किया जा सकता है।

इस संदर्भ में सर्वसम्मति हो जाने के बाद अखाड़ा परिषद एक प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसे सहमति के लिए साधु-संतों की संस्थाओं के पास भेजा जाएगा। हस्ताक्षर हो जाने के बाद प्रस्ताव को नासिक कुंभ में होने वाली अखाड़ा परिषद की राष्ट्रीय बैठक में पारित कराया जाएगा। यदि ऐसा हो पाया तो निश्चय अखाड़ों का प्रयास मील का नया पत्थर साबित होगा।

अतीत में बदलती रही परंपराएं
आदि जगदगुरु शंकराचार्य ने कईं नई मान्यताएं स्थापित की थी। कईं पुरानी मान्यताओं में परिवर्तन किया। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद आदि स्वनामधन्य संतों ने सती प्रथा और दहेज प्रथा आदि पर प्रतिबंध लगाया था।

सिखों के तीसरे गुरु अमरदास महाराज ने स्वयं इसी हरिद्वार में आकर सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और सफल हुए। यह ठीक है कि कुछ क्षेत्रों में बलि प्रथा को मान्य किया है लेकिन बदलता विश्व इसे पसंद नहीं करता।


अखाड़ा परिषद् प्रयत्न कर रही है कि कोई सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार हो जाए ताकि सुधारवादी निर्णय लिया जा सके। नासिक कुंभ में ऐसा संभव हो पाने के पूरे आसार हैं।
-श्रीमहंत हरि गिरि, राष्ट्रीय महामंत्री अखाड़ा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed