{"_id":"8a91513ffd93ca6362e10181521fc0e7","slug":"sachin-tendulkar-reached-dehradun-with-his-family-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने दिया हरीश को ऑटोग्राफ का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन ने दिया हरीश को ऑटोग्राफ का तोहफा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मसूरी में तीसरा दिन आराम के नाम रहा। मार्निंग वाक और डालिया बैंक में दोस्त संजय नारंग के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण करने के बाद सचिन दिनभर बोथवेल बैंक में ही रहे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके दीदार के लिए प्रशंसक जुटे रहे। इनमें से कुछ से सचिन मिले और एक को अपने दौरे का पहले आटोग्राफ का तोहफा दिया। हालांकि, सचिन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
हिमालय की शृंखलाओं को निहारा
शुक्रवार सुबह सचिन टहलने निकले। लाल टिब्बा क्षेत्र का चक्कर लगाने के दौरान उन्होंने हिमालय की शृंखलाओं को निहारा। वहीं, सुबह से ही चार दुकान और आसपास सचिन के प्रशंसक जुटने लगे थे, लेकिन सचिन नहीं आए।
विज्ञापन
दोपहर में वह पत्नी अंजलि संग होटल रूकबी मेनर पहुंचे और लंच के बाद फिर बोथवेल बैंक लौट गए। उन्होंने शुक्रवार को वुडस्टाक स्कूल जाने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। इससे पूर्व होटल जाते वक्त सचिन बोथवेल बैंक के बाहर खड़े कुछ प्रशंसकों से मिले।
लोगों ने उनसे ऑटोग्राफ मांगे, लेकिन यह तोहफा सिर्फ देहरादून के हरीश को मिला। सचिन ने कुछ प्रशंसकों संग फोटो जरूर खिंचवाई। सचिन के पूरे दिन बोथवेल बैंक में रहने से पुलिस को राहत रही।
पूरी हो गई मुराद
आटोग्राफ मिलने के बाद हरीश की खुशियों का जैसे ठिकाना नहीं रहा। काफी देर तक वह सचिन के आटोग्राफ को निहारते रहे। कहा कि सचिन से मुलाकात की आस थी, आटोग्राफ मिला तो मुराद पूरी हो गई। हरीश ने डायरी में सचिन तेंदुलकर के जीवन के अनमोल क्षणों से जुड़ी तस्वीरें सहेजकर रखी हैं।
इनमें उनके बचपन में पहली बार बल्ला थामने से लेकर पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन के साथ भी कई तस्वीरें हैं। सचिन के खेल के दौरान की भी कई तस्वीरें डायरी में हैं। हरीश को आटोग्राफ मिला तो पास खड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।