फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sachin tendulkar new house in mussoorie.

सचिन ने मसूरी में बनाया आलीशान घर, देखिए

Sun, 28 Dec 2014 09:01 AM IST
शूरवीर भंडारी/ अमर उजाला, मसूरी
शूरवीर भंडारी/ अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 28 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar new house in mussoorie.

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पहाड़ों की रानी मसूरी में अब अपने आलीशान ढहलिया बैंक बंगले में रहेंगे। शुक्रवार दोपहर सचिन सपरिवार लाल टिब्बा स्थित अपने नए आशियाने में पहुंच गए।

विज्ञापन


अब सचिन तेंदुलकर अपने दोस्त संजय नारंग के साथ ढहलिया बैंक में ही ठहरेंगे। बताया जाता है कि यह बंगला संजय नारंग के नाम पर है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह सचिन तेंदुलकर का घर है।
विज्ञापन


महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जिस बंगले में रहने गए हैं उसे ढहलिया बैंक के नाम से जाना जाता है। यह बंगला करीब 100 साल पुरानी पहाड़ी शैली में बनाया गया है, लेकिन इसमें सभी सुविधाएं आधुनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगले से मसूरी की विश्व प्रसिद्ध विंटरलाइन का सीधे दीदार किया जा सकता है। ढहलिया बैंक पर्वतीय क्षेत्र में करीब 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पांच सितारा जैसी सुविधाओं से युक्त यह भवन उत्तराखंडी शैली का अद्भुत नमूना बताया जाता है।

ऐसा से है सचिन का नया आशियाना

sachin tendulkar new house in mussoorie.

समुद्रतल से साढ़े सात हजार फीट की ऊंचाई पर 360 डिग्री अक्षांश पर स्थित ढहलिया बैंक बंगले में सचिन तेंदुलकर और संजय नारंग शुक्रवार दोपहर बोथवेल बैंक भवन से शिफ्ट हो गए।

ढहलिया बैंक सचिन के दोस्त संजय नारंग के नाम है। लेकिन सूत्रों की माने तो यह बंगला मुंबई के बाद सचिन तेंदुलकर का दूसरा आशियाना है। ढहलिया बैंक में संजय नारंग ने पिछले 29 नवंबर को पूजा-अर्चना के बाद गृह प्रवेश किया था।

बंगले की खूबी
- ढहलिया बैंक बंगला लगभग 1.672 एकड़ भू-भाग में फैला है। इसमें स्वीमिंग पूल, बिलियर्ड स्नूकर रूम, टेबिल टेनिस, लॉन टेनिस और बार रूम है
- ढहलिया बैंक बंगला पहाड़ों की रानी मसूरी में 360 डिग्री अक्षांश पर बना है। यहां से चारों दिशाएं दिखाई देती हैं

- बंगले में छह शयन कक्ष हैं। इसकी छत पर पहाड़ी पठाल लगी हैं। पूरा भवन कीमती लकड़ी और पहाड़ी पत्थरों से बनाया गया है।
- सचिन के घर के निर्माण में करीब दो साल से अधिक का समय लगा है। भवन में 50 सीटों वाला एक थियेटर भी बनाया गया है।

- भवन के चारों ओर उत्तराखंडी शैली के पत्थर और काष्ठ कला की गई है। इस बंगले का लुक देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed