फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sachin tendulkar met tashi nungshi

सचिन देंगे एवरेस्ट विजेता बहनों को खास तोहफा

Thu, 21 Aug 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Aug 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar met tashi nungshi

पर्वतारोहण के क्षेत्र में रिकार्ड कायम कर रही उत्तराखंड की जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी को भारतरत्न सचिन तेंदुलकर खास तोहफा देने वाले हैं।

विज्ञापन


सचिन ने दोनों बहनों से मुलाकात के दौरान तोहफे का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि सरप्राइज जल्द मिलेगा।

सचिन ने दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों में से छह फतह कर चुकी बहनों की हौसलाअफजाई करते हुए अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए।

बुधवार को सचिन तेंदुलकर के बुलावे पर ताशी-नुंग्शी पिता वीरेंद्र सिंह मलिक संग उनके बांद्रा स्थित आवास पहुंचे। करीब एक घंटे की मुलाकात में सचिन ने ताशी-नुंग्शी से पर्वतारोहण की दुश्वारियों, कठिनाइयों को जाना।

विज्ञापन

मिशन टू फार सेवेन की ली जानकारी

sachin tendulkar met tashi nungshi

सचिन ने ताशी-नुंग्शी से कहा कि जिस तरह क्रिकेट में कोई मैच जीतने के बाद अगले मैच में भी उसी लय को बरकरार रखना आसान नहीं होता। उसी तरह की परिस्थितियां पर्वतारोहण में भी सामने आती हैं।

एक गलत शॉट से क्रिकेटर विकेट गवां देता है, उसी तरह पर्वतारोहण में एक गलत कदम सब कुछ खत्म कर सकता है। सचिन ने दोनों बहनों से उनके मिशन टू फॉर सेवन के बारे में जानकारी ली।

सचिन ने पर्वतारोहण जैसे खेल में फंडिंग न मिल पाने की मुश्किल को भी स्वीकार किया। उन्होंने दोनों बहनों को मिशन टू फॉर सेवन की आखिरी चोटी फतह करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

क्या है मिशन टू फॉर सेवन?

sachin tendulkar met tashi nungshi

जुड़वां बहनों ताशी-नुंग्शी ने दुनिया की सात चोटियों को फतह करने के अभियान को मिशन टू फॉर सेवन नाम दिया है। अब तक ये बहनें नेपाल में माउंट एवरेस्ट, दक्षिण अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप मे माउंट अकांकागुआ, आस्ट्रियन एशिया में माउंट कास्ट्रेंज पिरामिड, उत्तरी अमेरिका में माउंट मेकिनली को फतह कर चुकी हैं।

खास बात यह है कि माउंट मेकिनली को छोड़ बाकी सभी चोटियां दोनों बहनों ने पहले ही प्रयास में पार कर डाली थीं। अब उनका आखिरी लक्ष्य अंटार्कटिका की बिनसन मेसेस चोटी है। जल्द ही दोनों बहनें इसे फतह करने निकलने वाली हैं।

ये है मिशन 2 फॉर 7
एवरेस्ट(नेपाल), किलिमंजारो(दक्षिण अफ्रीका), एल्ब्रुस(यूरोप), अकंग कगवा(दक्षिण अमेरिका), कर्सटेन पिरमिड(ऑस्ट्रन एशिया), माउंट मेकिनली(उत्तरी अमेरिका), बिनसन मेसेस(अंटार्कटिका)

ये हो चुके फतह-(पहली बार में ही)
एवरेस्ट,  किजिमंजारो, एल्ब्रुस, अकंग कगवा, कर्सटेन पिरमिड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed