फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sachin tendulkar is a saint

इधर सीएम कुर्सी से उठे, उधर सचिन आउट

Fri, 15 Nov 2013 08:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Nov 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar is a saint

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का कहना है कि सचिन तेंदुलकर तो संन्यासी हैं। उन्होंने क्रिकेट को अपना सारा जीवन दे दिया।

विज्ञापन


भावुक हो उठे सीएम
सचिन के सन्यास की बात पर वह भावुक हो उठे और बोले कि ‘वी मस्ट सैल्यूट दि ग्रेट प्लेयर।’ ऐसी शख्सियतें कम पैदा होती हैं। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल की नई इमरजेंसी के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा आए थे।

पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन


यहां कार्यक्रम में वह देर से पहुंचे। अपने संबोधन के वक्त उन्होंने कहा कि दरअस्ल वह मैच देख रहे थे। सचिन की सेंच्युरी के बाद ही वह उठना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने उठा दिया। मैं जैसे ही उठा। सचिन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने सचिन के लिए ताली बजवाई। बोले-वह वाकई में सेंट हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह युवाओं को गाइड करें और युवा उनसे प्रेरणा लें।

पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

बहुगुणा ने यह भी बताया कि वह सचिन से कई बार मिल चुके हैं। सचिन बहुत सादे मिजाज व्यक्ति हैं। उनका जीवन भी साफ सुथरा है। वह कभी भी किसी कंट्रोवर्सी में नहीं रहे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed