फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sachin in mussoorie with anjali

मसूरी में सचिन आए, बहार आई

Wed, 20 Nov 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 20 Nov 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
sachin in mussoorie with anjali

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे मसूरी पहुंच गए। सचिन का इरादा तकरीबन सप्ताह भर पहाड़ों की रानी में आराम फरमाने और थकान मिटाने का है। वह पत्नी अंजलि और कुछ दोस्तों के साथ यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बेटा-बेटी नहीं हैं साथ
इस बार बेटा अर्जुन और बेटी सारा उनके साथ नहीं हैं। इससे पहले सुबह तकरीबन पौने 10 बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से वह मसूरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सचिन यहां हमेशा की तरह वह पारिवारिक मित्र संजय नारंग के होटल रुकबी मेनोर पहुंचे हैं। उनके दीदार को लाल टिब्बा तक के रास्ते में काफी लोग खड़े थे। गाड़ी से ही सचिन ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रुकबी में सचिन ने तकरीबन डेढ़ घंटे धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। काली जेकेट, जींस और चश्मे में सचिन बेहद रिलैक्स दिखे। बता दें कि मास्टर ब्लास्टर का पहाडों की रानी का यह पांचवां दौरा है। सबसे पहली बार 2007 में सचिन नए साल का जश्न मनाने मसूरी पहुंचे थे। सात वाहनों की फ्लीट के साथ सचिन मसूरी पहुंचे।

चहलकदमी करते निकले बोथवेल को
सचिन दोस्तों संग शाम तकरीबन तीन बजे होटल रुकबी से बोथवेल बैंक के लिए चहलकदमी करते निकले। इस बीच मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने मना कर दिया। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने सचिन को सुरक्षा कवच में ले लिया। सचिन की सुरक्षा इस दफा बढ़ाई गई है। 20 पीएसी के जवानों के साथ ही स्थानीय पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

सचिन आए, बहार आई
सचिन के मसूरी पहुंचते ही लाल टिब्बा स्थित चार दुकान में रौनक लौट आई। यही वह जगह है, जहां सचिन पहाड़ों की रानी के दौरे में अक्सर अपने परिजनों के साथ चाउमीन, पैन केक, चीज सैंडविच का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं।

प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाते हैं और ऑटोग्राफ देते हैं। अपने इस दौरे में भी सचिन ने बेशक मीडिया से दूरी बनाई रखी हो, लेकिन बच्चों को निराश नहीं किया। सड़क पर खड़े प्रशंसक ने चिल्लाकर कहा- ‘सचिन आए, बहार आई’। यह सुन सचिन ने भी मुस्करा कर हाथ हिलाया।


...तो इस बार मिलेंगे सभी से
इस बार सचिन से सभी आम और खास लोग मुलाकात कर सकेंगे। सचिन के पारिवारिक मित्र संजय नारंग की ओर से ऐसा संकेत दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक संजय इस दफा खास डिनर पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं। जिनमें कई नामी लोग शामिल होंगे। उधर, कई जन प्रतिनिधियों ने भी सचिन से मुलाकात कराए जाने की बाबत होटेलियर संजय नारंग से संपर्क साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed