फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sachin in mussoorie

बर्फबारी देखे बिना मसूरी से विदा हुए सचिन

Sat, 03 Jan 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 03 Jan 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
sachin in mussoorie

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शुक्रवार को सपरिवार मुंबई लौटना था। लेकिन बर्फबारी की संभावना को देखते हुए उन्होंने शेड्यूल बदल दिया है। हालांकि शनिवार को भी बर्फबारी की संभावना को न देखते हुए सचिन ने मसूरी से जाने का मन बना लिया। मसूरी से सचिन दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर जोलीग्रांट के लिए निकले।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर 23 दिसंबर को सपरिवार मसूरी पहुंच गए थे। सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को ढहलिया बैंक के अंदर ही रहे।

शुक्रवार को हुई बारिश पर्यटकों के लिए खुशियां बन बरसी है। लेकिन पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी नहीं हुई। हाथीपांव और लाल टिब्बा में पेड़ों पर बर्फ की फुहार जरूरी पड़ी लेकिन जमीन पर नहीं टिक सकी। लाल टिब्बा में सैलानियों की चहलकदमी नजर आई। जबकि सुरकंडा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के चलते नगर में सुबह से ही लोग घरों में दुबके रहे। पर्यटक स्थल कंपनी बाग और कैंपटी फॉल में कम सैलानी दिखाई दिए। लाल टिब्बा में सचिन से मिलने की ख्वाहिश और बर्फबारी की आस में कुछ युवा पर्यटक पहुंचे। हाडकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed