{"_id":"5c1ae36b0afdc1f7760aea45d1f83bb5","slug":"sachidanand-got-national-environment-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे गदेरे रिचार्ज किए तो मिला राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे गदेरे रिचार्ज किए तो मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Feb 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे गदेरे को रिचार्ज और पथरीली जमीन को हराभरा करने वाले पर्यावरणविद ‘पाणी राखो’ आंदोलन के जनक सच्चिदानंद भारती को पर्यावरण के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
उन्हें पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में पर्यावरण सचिव भारत सरकार अशोक लवासा ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के गाडखर्क गांव के मूल निवासी पर्यावरणविद् और सेवानिवृत्त शिक्षक सच्चिदानंद भारती पिछले 35 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका पाणी राखो आंदोलन विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कई गांवों के आसपास जंगल ही तैयार नहीं किए बल्कि सूखे स्रोतों को रिचार्ज किया है।
विज्ञापन
भारती को पुरस्कार स्वरूप सिल्वर ट्राफी और दो लाख दो लाख की धनराशि दी गई। भारती पिछले कई वर्षों से कोटद्वार के भाबर स्थित घमंडपुर गांव में निवास कर रहे हैं। इंटर कॉलेज उफ्रैंखाल से सेवानिवृत्त भारती ने पर्यावरण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।