{"_id":"a0b674fd78f5a80c2131a22bfedd80d9","slug":"sabhya-meets-with-pm-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी से मिली दून की सभ्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी से मिली दून की सभ्या
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से होनहारों का सम्मान और भारत की ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति होनहारों को जागरुक करने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का दिल्ली में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विभिन्न विषयों के टॉपर छात्रों को बुलाया
कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न विषयों के टॉपर छात्रों को बुलाया गया। पटेलनगर निवासी एसजीआरआर पटेलनगर की छात्रा सभ्या मौर्या को भी इसका बुलावा आया।
पहले दिन उन्हें दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण कराया गया। इसके बाद 14 अगस्त को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों व छात्रों को एचआरडी मिनिस्टर स्मृति जुबिन ईरानी ने बधाई दी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की परेड भी देखी
15 अगस्त को सभी बच्चों को लालकिले पर ले जाया गया, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की परेड भी देखी।
सभ्या ने बताया कि इस कार्यक्र्रम में उत्तराखंड से करीब सात छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। सभ्या दून से इसमें शामिल होने वाली अकेली छात्रा रही। सभी सुविधाएं सीबीएसई ने उपलब्ध कराई।
विज्ञापन