फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russo-Ukraine War: Indian Embassy evacuated 250 Indian students to Romania safely, Srinagar Akanksha informed her family

रूस-यूक्रेन युद्ध: 250 छात्रों के साथ मुंबई पहुंचीं श्रीनगर की आकांक्षा, वीडियो शेयर कर सरकार से कहा- थैंक्यू

Sat, 26 Feb 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Feb 2022 02:13 PM IST
सार

यूक्रेन में पढ़ रही श्रीनगर की आकांक्षा कुमारी ने बताया कि वो अपने सभी साथियों के साथ सुरक्षित पहुंच चुकी हैं। आकांक्षा ने एक वीडियो भी साझा किया है। 

विज्ञापन
Russo-Ukraine War: Indian Embassy evacuated 250 Indian students to Romania safely, Srinagar Akanksha informed her family
आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई के बीच 250 भारतीय छात्रों को इंडियन एंबेसी ने सुरक्षित रोमानिया पहुंचाया। जहां से सभी छात्र और छात्राएं मुंबई पहुंचीं। यूक्रेन में पढ़ रहीं श्रीनगर की आकांक्षा कुमारी ने वीडियो शेयर कर सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


टिकट रद्द होने से रोहित मायूस
आकांक्षा ने बताया कि पिछले दो दिन उसने ओर उसके सभी साथियों ने बहुत कष्ट में गुजारे। वह दो दिन से बंकर में ही थे।  एटीएम वहां काम नहीं कर रहे थे। खाने-पीने की भी कमी आ गयी थी लेकिन अब सब ठीक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis:  हरीश रावत ने जताई चिंता, कहा- प्रधानमंत्री देशवासियों को करें आश्वस्त, फंसे लोगों को लाएंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आकांक्षा शुक्रवार को आने वाली थी, लेकिन हवाई अड्डों के युद्ध से प्रभावित होने और यातायात की समस्या होने की वजह से यात्रा रद्द हो गई थी। श्रीनगर शहर की आकांक्षा कुमारी और रोहित वर्मा यूक्रेन के चेर्नवित्सी शहर में स्थित बूकोवियान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित एमबीबीएस तृतीय और आकांक्षा द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। रोहित की भी शुक्रवार को वतन वापसी का टिकट था, लेकिन बुकिंग रद्द हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed