फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russia Ukraine War: Uttarakhand Anurag trapped at Kharkiv railway station, relatives plead for protection

Russia Ukraine War: बमबारी के बीच खारकीव रेलवे स्टेशन पर फंसा उत्तराखंड का अनुराग, परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 02 Mar 2022 07:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Mar 2022 07:17 PM IST
सार

उत्तराखंड कोटद्वार का अनुराग बुधवार को अपने सहपाठियों के साथ रेलवे स्टेशन के लिए निकला। सभी किसी तरह बचते-बचाते दोपहर तक खारकीव रेलवे स्टेशन पहंच गए। लेकिन रेल के अंदर भारतीय छात्रों को घुसने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Uttarakhand Anurag trapped at Kharkiv railway station, relatives plead for protection
अनुराग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

यूक्रेन के खारकीव में बमबारी के बीच अब भी कोटद्वार का एक छात्र अनुराग पंवार फंसा हुआ है। अनुराग के परिजनों को उसकी सलामती की चिंता सता रही है। बुधवार दोपहर से वह खारकीव के रेलवे स्टेशन पर फंसा हुआ है। अनुराग ने बताया कि उसे वहां से जाने वाली रेल में जगह नहीं मिल रहा है। अनुराग की स्थिति जानने के बाद  परिजनों का बुरा हाल है। उन्होंने भारत सरकार से उनके बेटे को सकुशल खारकीव से निकालने की गुहार लगाई है। 

कोटद्वार के जौनपुर निवासी अधिवक्ता किशन सिंह पंवार का पुत्र अनुराग पंवार यूक्रेन में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। वह अपने सहपाठियों के साथ खारकीव में फंसा हुआ है। अनुराग पिछले तीन दिन से वहां से निकलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बंकर के बाहर हो रही बमबारी के कारण नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis: भारतीय दूतावास की नई एडवायजरी ने बढ़ाई बेचैनी, उत्तराखंड के वैभव ने बताया खौफनाक मंजर तो परिजनों की बढ़ी धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
बमबारी के कारण नहीं पहुंच सकी बस
अनुराग के पिता किशन पंवार ने बताया कि सोमवार को उसके साथियों ने रेल से बाहर निकलने की योजना बनाई थी। तब तक कर्नाटक के युवक की मौत की सूचना मिलते वह डर गया और बाहर नहीं निकला। मंगलवार को अपने सहपाठियों के साथ खारकीव से रोमानिया बॉर्डर जाने के लिए उसने बस बुक की थी, लेकिन बमबारी के कारण बस उन तक नहीं पहुंच सकी। जिससे वे मायूस हो गए।

बुधवार को अनुराग अपने सहपाठियों के साथ रेलवे स्टेशन के लिए निकला। वे किसी तरह बचते-बचाते दोपहर तक खारकीव रेलवे स्टेशन पहंच गए। लेकिन, रेल के अंदर भारतीय छात्रों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण वह और उसके साथी खारकीव रेलवे स्टेशन पर फंस गए हैं। यहां परिजनों को बेटे की चिंता सता रही है। उन्होंने भारत सरकार से उनके बेटे को स्वदेश लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed