फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russia Ukraine War:16 students of Uttarakhand returned from Ukraine in last two days, 40 have returned so far

Russia Ukraine War: पिछले दो दिनों में उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे, अब तक 53 की हो चुकी घर वापसी

Thu, 03 Mar 2022 01:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 01:15 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों व अन्य लोगों की सही लोकेशन का पता लगाने के लिए उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा हैं। जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके घरों में टीमें भेजकर सूचनाएं जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War:16 students of Uttarakhand returned from Ukraine in last two days, 40 have returned so far
यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के छात्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास जारी है। मंगलवार देर रात और बुधवार को उत्तराखंड के 13 छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। स्थानिक आयुक्त कार्यालय की टीम ने एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों का स्वागत किया। अब तक 53 छात्र लौट चुके हैं। जबकि सरकार को 282 छात्रों व अन्य लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनास, नैनीताल के शैली त्रिपाठी व पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंची। बुधवार की सुबह नौ छात्र पहुंचे हैं। इनमें हरिद्वार की कंचन, मानसी, टिहरी से स्नेहा पांडेय, शौर्य, मोहम्मद आबिद और चंपावत से ओसीन, ऊधमसिंह नगर के शावेद अली व ऋतिक राजपूत पहुंचे हैं।
विज्ञापन


परिजनों की लगातार बढ़ती जा रही चिंता
इनके अलावा बुधवार को देहरादून जिले की सारा अली, शोएब अली, नमिता धीमान, हरिद्वार से कंचन, स्नेहा पांडे, मोहम्मद आबिद, टिहरी से शौर्य, चंपावत से ओसिन, हरिद्वार से मानसी व कृष्णा यादव, ऊधमसिंह नगर से शावेद अली व ऋतिक राजपूत उत्तराखंड पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूक्रेन से लौटे उत्तराखंडियों को निशुल्क घर पहुंचाएगी सरकार, आयुक्त कार्यालय को व्यवस्था करने के निर्देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत किया। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते हालात गंभीर हैं। सरकार को अब तक यूक्रेन में रह रहे 282 छात्रों व अन्य लोगों के बारे में सूचना मिली है। इसमें 53 छात्र उत्तराखंड लौट चुके हैं। जो छात्र अभी तक नहीं लौटे हैं, उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed